Saturday, August 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedराष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में एमआईटी-एडीटी की प्रांजली सुरदुसे का स्वर्णिम प्रदर्शन*

राष्ट्रीय मिनीगोल्फ प्रतियोगिता में एमआईटी-एडीटी की प्रांजली सुरदुसे का स्वर्णिम प्रदर्शन*

 

 

पुणे : एमआईटी आर्ट, डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी (एमआईटी-एडीटी) विश्वविद्यालय के एमआईटी स्कूल ऑफ बायोइंजीनियरिंग साइंसेज़ एंड रिसर्च की छात्रा प्रांजली विनोद सुरदुसे ने 25 से 30 जून 2026 के दौरान छत्तीसगढ़ के दावरा विश्वविद्यालय में आयोजित 11वीं सीनियर राष्ट्रीय मिनीगोल्फ चैंपियनशिप में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

प्रतियोगिता में महाराष्ट्र टीम ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप (प्रथम स्थान) भी अपने नाम की। प्रतियोगिता में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिनीगोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रांजली सुरदुसे को ‘सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय मिनीगोल्फ खिलाड़ी’ सम्मान से सम्मानित किया।

 

प्रांजली के योगदान वाली महाराष्ट्र टीम ने सबसे कम 322 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने 345 अंक के साथ रजत तथा पश्चिम बंगाल ने 348 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

 

प्रांजली एमआईटी-एडीटी विश्वविद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इससे पहले उन्होंने नागपुर में आयोजित सीनियर राज्य मिनीगोल्फ चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुकी हैं।

 

इस उपलब्धि पर एमआईटी-एडीटी विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. डॉ. विश्वनाथ डी. कराड, कार्याध्यक्ष एवं प्रति-कुलपति प्रो. डॉ. मंगेश कराड, कार्यकारी निदेशक डॉ. सुनीता कराड, कुलपति डॉ. राजेश एस., प्रोवोस्ट डॉ. सायली गणकर, प्रति-कुलपति डॉ. रामचंद्र पुजेरी, डॉ. मोहित दुबे, डॉ. नचिकेत ठाकूर, कुलसचिव डॉ. महेश चोपड़े तथा छत्रपति शिवाजी पुरस्कार से सम्मानित खेल विभाग के निदेशक प्रो. पद्माकर फड ने प्रांजली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments